राज्यराष्ट्रीय

निर्वस्त्र महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में भड़की हिंसा, मुख्य आरोपी का घर जलाया

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते पिछले तीन महीने से हिंसक आंदोलन की आग में झुलस रहे मणिपुर में जारी हिंसा अभी तक नहीं रुकी है। इसके अलावा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर सहित देश में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने जला दिया है। यह घटना मणिपुर के चेकमाई इलाके में हुई। आइए यहां जानते है पूरी खबर…

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी के घर में अचानक भीड़ ने आग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। मणिपुर में आरक्षण को लेकर हिंसा भड़कने के बाद हाल ही में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न करने और उन पर अत्याचार करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मणिपुर में 4 मई को कांगपोकपी जिले के एक गांव में तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करने की वीभत्स घटना चौंकाने वाली है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस 800 से 1000 लोग बी फेनोम गांव में घुस आए। ग्रामीणों ने इन लोगों से अपनी जान बचाने के लिए जंगल में शरण ली। उनमें से पांच को मैतेई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था।

उनमें एक 56 वर्षीय व्यक्ति, उसका 19 वर्षीय बेटा, 21 वर्षीय बेटी और 42 और 52 साल की दो महिलाएं शामिल थीं। मैतेई भीड़ ने एक 56 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। फिर तीनों महिलाओं को सभी लोगों के सामने निर्वस्त्र कर दिया गया। इसके बाद दिनदहाड़े सबके सामने 21 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही दो महिलाओं का नग्न अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

Related Articles

Back to top button