दिल्लीराष्ट्रीय

पराली जलने के पीछे किसान नहीं हम जिम्मेवारः अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रदूषण के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली की समस्या नहीं बल्कि हरियाणा, यूपी और पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है। ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और दिल्ली में भले हमारी सरकार है लेकिन ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है। इससे समाधान नहीं होगा। प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब में अगर पराली जल रही है तो इसके लिए हम जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलाने पर दोषारोपण नहीं होना चाहिए. यह पूरे उत्तर भारत से जुड़ी समस्या है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगर केजरीवाल को गाली देकर समस्या का समाधान किया जा सकता है, तो ऐसा ही कर लें. हालांकि, सामूहिक प्रयास से ही समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button