दिल्लीराज्य

दिल्ली में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार; 28 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, AQI मध्यम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

दिन के दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश हल्की रहने की संभावना है।

सुबह 9 बजे AQI 106 दर्ज

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गुरुवार सुबह मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 106 दर्ज किया गया।

AQI के 101 से 200 के बीच रहने पर हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में मानी जाती है। इसके मुकाबले 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी माना जाता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button