राज्यराष्ट्रीय

Weather Report: अभी और आग उगलेगा आसमान, मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल गर्मी के पारे ने बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें गुरुग्राम में बीते गुरुवार को तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर रहा. यह 12 वर्षों में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है. अब लू (Heat Wave) को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों को अभी भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

आसमान से बसरते आग के गोलों के चलते पांच राज्यों के लिए अलर्ट जारी हो चुका है. मौसम विभाग ने देश के पांच सूबों को हाई अलर्ट पर रखा है. दिल्ली सहित राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा में लू और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. इन राज्यों में लोगों को आगे भी भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा. उत्तर पश्चिम के ज्यादातर राज्यों में आगामी दिनों में स्थिति बद से बदतर होते हुए 2 डिग्री पारा और ऊपर चढ़ने का अनुमान जताया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, लोगों को चेतावानी दी गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. जहां पहले गत बुधवार को दिल्ली में 42 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया, वहीं गुरुवार को स्थिति और खराब रही. आने वाले 4- 5 दिनों तक उत्तर- पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना नहीं हैं. जबकि 2 मई के बाद स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है. इससे अलग असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश राज्यों में मई के शुरुआती सप्ताह में बारिश होने की संभावना रहेगी. इसके साथ ही बता दें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंधी और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button