राज्यराष्ट्रीय

तकनीकी खराबी के चलते मुंबई लोकल ट्रेन सेवा में 10-15 मिनट की देरी, वेस्टर्न रेलवे ने दी जानकारी

मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन यानि लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains) आज 10-15 मिनट की देरी से चल रही है। जानकारी के अनुसार ओवरहेड इक्विपमेंट टूटने की वजह से लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह के समय पर लोग दफ्तर जानें के लिए निकलते हैं जिससे ट्रेनों में भीड़ होती है। ऐसे में लोकल के देरी से चलने के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

ज्ञात हो कि वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि दहिसर और बोरीवली स्टेशन के बीच ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) टूटने के कारण सभी लोकल ट्रेनें (अप) 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। तार टूटने के कारण अप फास्ट लोकल 15 मिनट देरी से चल रही है। गौर हो कि इससे पहले रेलवे ने इंजीनियरिंग रखरखाव के चलतेमेगा ब्लॉक रखा था। जिससे हार्बर लाइन और सेंट्रल लाइन पर असर पड़ा था। हालांकि वेस्टर्न रेलवे ने मेगा ब्लॉक न करने का निर्णय लिया था।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई लोकल के फर्स्ट क्लास टिकट का किराया 50 फीसदी घटाया गया है। साथ ही मुंबई एसी लोकल की टिकट की दरें भी 50 फीसदी तक घटाए जाने की घोषणा की गई है। इस फैसले के बाद मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने वालों को एक के बाद एक दो राहत मिली हुई है।

Related Articles

Back to top button