National News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWS

रेप पर क्या बोल गए अशोक गहलोत, निर्भया का भी भूले नाम; हो रही है किरकिरी

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलतो ने रेप को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसको लेकर विपक्ष अब उनपर हमलावर हो गया है। अशोक गहलोत ने रेप के बाद पीड़िता की हत्या के लिए फांसी की सजा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि निर्भया कांड के बाद रेप के लिए फांसी की सजा तय किए जाने किए जाने से यह ट्रेंड बढ़ गया है। हालांकि, इस दौरान वह निर्भया का नाम भी गए और 2-3 बार अभया केस बोल गए। आसपास बैठे लोगों ने उन्हें निर्भया का नाम याद दिलाया।

अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”रेप हो रहे हैं बच्चियों के साथ में, जब से कर दिया है कि उनको फांसी की सजा मिलेगी, अभया… अभया, अभया कांड जो…. निर्भया कांड में कर दिया कि आपको फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद से हत्याएं बहुत ज्यादा होने लगीं बच्चियों की। रेप करने वाला देखता है कि यह गवाह बन जाएगी मेरे खिलाफ, वे रेप भी करते हैं, और हत्या भी कर देते हैं बच्चियों की। यह बहुत बड़ा चलन में पूरे मुल्क में देक रहा हूं। जो रिपोर्ट आ रही है, वह बहुत खतरनाक चलन है। मैं समझताा हूं कि देश के अंदर जो हालात हैं वो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा संकट का समय है।”

Related Articles

Back to top button