दिल्लीपंजाबराज्य

केजरीवाल के बाहर आने पर बोले CM मान, किया यह दावा

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने को कहा कि AAP 4 जून को केंद्र में बनने वाली सरकार का हिस्सा होगी और कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार नहीं कर पाएगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि वह हर जगह यह कहते आए हैं कि, केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन एक विचार को नहीं। केजरीवाल को तानाशाही का शत्रु कहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने उन लोगों का शुक्रिया किया है जिन्होंने मुश्किल के समय पार्टी का साथ नहीं छोड़ा था। मान द्वारा लोगों को सम्बोधित किया गया और कहा कि अब उन्हें कड़ी मेहनत’ करने की जरूरत है क्योंकि मतदान में केवल 20 दिन बचे हैं। अब उनके पास 12 घंटे ही है लेकिन 18 घंटे का काम है।

पहले तीन दौर के मतदान से पता चला गया है कि मोदी जी के लिए 400 पार करना संभव नहीं है। उनके द्वारा विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया गया कि नेताओं को गिरफ्तार करके और उनके पीछे ईडी, सीबीआई भेजकर चुनाव नहीं जीते जाते। मान द्वारा दावा किया गया है कि पंजाब की 13 सीटें और कुरुक्षेत्र की 14 सीटें वो ही जीतेगें।

Related Articles

Back to top button