अन्तर्राष्ट्रीय

व्हाइट हाउस की ‘कम्युनिकेशंस डायरेक्टर’ एलीसा फराह ने दिया इस्तीफा

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशंस डायरेक्टर (संचार निदेशक) एलीसा फराह ने इस्तीफा दे दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एलीसा ने 3 सालों तक काम किया।

फराह ने अपने इस्तीफे की घोषणा गुरुवार को की। अपना इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बयान जारी कर कहा कि पिछले 3 सालों में ट्रंप प्रशासन में काम कर सेवा करना जीवन भर के सम्मान की बात है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में उनका आखिरी दिन रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमने मेहनतकश अमेरिकी लोगों की जेब में पैसा वापस डालते हुए ऐतिहासिक कर कटौती की। हमने न्यायपालिका संविधान-पालन करने वाले न्यायविदों का निर्माण किया है और हमने अमेरिकी इतिहास में सबसे समावेशी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है, जो हर अमेरिकी को सपने देखने का मौका देता है।

यह भी पढ़े: वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जायेगा टीकाकरण : मोदी – Dastak Times 

उन्होंने कहा कि उन्हें अविश्वसनीय चीजों पर बहुत गर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश को मजबूत, सुरक्षित और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन की ओर से की गई अविश्वसनीय चीजों पर उन्हें गर्व है। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा कोरोना पर ट्रंप के विशेष सलाहकार स्कॉट एडम्स ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button