अपराधआगराउत्तर प्रदेशराज्य

आगरा में शादी के तीन महीने बाद पति की हत्या, पत्नी और देवर गिरफ्तार

शादी के बाद खुशी और उसके देवर भोला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

Agra Crime news: आगरा में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक अमित की शादी करीब तीन महीने पहले खुशी से हुई थी। जांच में सामने आया कि शादी के बाद खुशी और उसके देवर भोला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।
दोनों ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश की
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि खुशी और भोला ने सीमेंटेड पत्थर से हमला कर अमित की हत्या कर दी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अहम सुराग जुटाए।
दोनों ने अपराध स्वीकार किया
दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी खुशी और भोला को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button