टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

क्या महारष्ट्र में बन रही फ्लोर टेस्ट की स्थिति? BJP का अपने सभी MLA को मुंबई में रहने का आदेश, आएगा अविश्वास प्रस्ताव!

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में फिलहाल सियासी गर्मी और भी तेज हो रही है। वहीँ इस राजनीतिक संकट के बीच उद्धव सरकार (Uddhav Thackeray Goverment) के आने वाले भविष्य पर भ अब जल्द एक बड़ा फैसला हो सकता है। जी हाँ, सूत्रों से मिल रही जानकारी की मानें तो महाराष्ट्र के उद्धव सरकार के खिलाफ सदन में कभी भी अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

पता हो कि इसके पहले शिवसेना से बागी शिंदे गुट (Eknath Shinde Group) बार-बार उद्धव सरकार के अल्पमत में होने की भी बात कर रहा है। बता दें कि बीते सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में शिंदे गुट द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि, महाराष्ट्र कि महा विकास अगाडी सरकार से अब शिंदे खेमा अपना समर्थन वापस ले चुकी है।

क्या जल्द होगा फ्लोर टेस्ट

वहीँ एनी मीडिया कि ख़बरों और सूत्रों की माने तो बागी शिंदे गुट आगामी 30 जून के बाद फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकता है। पता हो कि, कल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शिंदे समर्थक ठाणे में जश्न मनाने लगे और मुंबई से गुवाहाटी तक उद्धव सरकार की सरकार को गिराने की तैयारी फिर से पुरजोर शुरू कर दी गई है।

अब तो सूत्रों की जानकारी के अनुसार कोई छोटा क्षेत्रीय दल राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर सकता है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि गुवाहाटी स्थित होटल रेडिसन ब्लू की बुकिंग अब 30 जून से बढ़ाकर आगामी 5 जुलाई तक कर दी गई है।

हो रही उद्धव सरकार को गिराने की तैयारी

इधर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब शिंदे गुट ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई और कहा यह भी जा रहा है कि इस बैठक के संपर्क में राज्यपाल भी रहे हैं। इससे आब यह भी साफ है कि, बागी शिंदे गुट किस तरह से उद्धव सरकार को गिराने की तैयारी हो रही है। दूसरी ओरBJP ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में ही रहने का आदेश दिया है। इससे तपओ अब यही संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द कोई बड़ा कदम देखा जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन महाराष्ट्र के राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

Related Articles

Back to top button