राज्यराष्ट्रीय

महिला ने शादी के आठ साल बाद खोला पति का राज, पुलिस में शिकायत दर्ज

वडोदरा ! आठ साल पहले जब एक महिला की शादी हुई तो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका पति पहले एक महिला थी। इतने लंबे समय बाद अगर किसी को पता लगे कि उसका पति पहले महिला था, तो उसपर क्या बीतेगी? जी हां! मामला गुजरात के वडोदरा (Vadodara of Gujarat) का है। यहां एक 40 साल की महिला शादी के आठ साल के बाद यह जानकर हैरान रह गई कि उसका पति पहले महिला था और वह हाल ही में लिंग परिवर्तन वाला ऑपरेशन (surgery) कराकर पुरुष बना था।

जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा के गोत्री थाने में दर्ज एफआईआर में शीतल (बदला हुआ नाम) ने विराज वर्धन (पहले विजयता) पर ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने एफआईआर में उसके परिवार के सदस्यों का भी नाम लिया है। पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। उसके पूर्व पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रह रही थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने विराज के साथ 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की और अपने हनीमून के लिए कश्मीर भी गए। खबर के मुताबिक, ‘विराज ने शीतल से कई दिनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह इसे लेकर अलग-अलग बहाने बनाता रहा। जब शीतल ने उस पर दबाव डाला, तो उसने दावा किया कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।’

बताया जा रहा है कि विराज ने जनवरी 2020 में कहा कि वह मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। हालांकि बाद में उसने बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है।

Related Articles

Back to top button