लखनऊस्पोर्ट्स

महिला बास्केटबाल व हैंडबाल ट्रायल पांच सितम्बर से

लखनऊ। यूपी खेल विभाग द्वारा क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला बास्केटबाल एवं हैंडबाल ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पांच से छह सितम्बर तक दोपहर तीन बजे से होंगे। उक्त चयन में भाग लेने वाली बालिकाओं व महिलाओं की आयु 31 दिसम्बर 2019 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए, तथा चयन में आयु प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है।
उक्त खेलों में भाग लेने वाली बालिकाएं व महिलाएं अपनी उपस्थिति की सूचना पांच सितम्बर को सम्बन्धित खेल के प्रशिक्षक को देनी होगी। जिला स्तर पर उक्त खेलों में चयनित बालिकाओं व महिलाओं को आठ और नौ सितम्बर को होने वाले आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेना होगा। मंडल स्तर पर चयनित टीम जनपद फैजाबाद में 19 से 21 सितम्बर तक होने वाली बास्केटबाल एवं हैंडबाल की प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button