उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

कोरोना से संक्रमित लता मंगेशकर के लिए अयोध्या में यज्ञ, संतों ने किया ‘महामृत्युंजय मंत्र का जाप’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश, देश की महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी के साथ-साथ अन्य डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है।

हाल ही में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के स्वास्थ्य को लेकर डॉ. प्रतीत समदानी (Dr Pratit Samdani) ने जानकारी दी है कि, लता दीदी के स्वास्थ्य में “मामूली सुधार” हुआ है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू (ICU) में बनी हुई हैं। यह जानकारी डॉ. प्रतीत समदानी (Dr Pratit Samdani) ने दी।

इसी बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज (Jagadguru Paramhans Acharya) ने अयोध्या में गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन किया गया है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि ‘हमने गायिका लता मंगेशकर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ‘महामृत्युंजय जाप’ किया है। मैं पीएम मोदी से उनसे मिलने का अनुरोध करूंगा।

तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज अपने सनसनीखेज बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह जल समाधि ले लेंगे। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button