उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

योगी गर्मी की तो हम भर्ती की बात करते हैं: अखिलेश यादव

बुलंदशहर: उप्र विधानसभा चुनाव में पहला चरण फतेह करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत यादव लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दोनों ही नेता भाजपा पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनी तो यूपी में भर्तियां खोली जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के ‘गर्मी उतार दूंगा…’ वाले बयान पर तंज किया। अखिलेश ने कहा कि वे (योगी आदित्यनाथ) सीएम हैं, कम्प्रेसर थोड़े हैं, जो ठंडा कर देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जानें क्यों मुख्यमंत्री जी की भाषा ऐसी हो रही है। असर में भाजपा अपनी हार देखकर बौखला गई है। उन्होंने कहा कि हम भर्ती की बात करते हैं तो वह गर्मी की बात करते हैं।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने बुलंदशहर में गठबंधन का प्रचार किया। इस मौके पर एक संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंन्स को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश के किसान दुखी हैं कि इस बजट में भी उनके साथ धोखा हुआ। गरीब को महसूस ही नहीं हो रहा कि कोई बजट भी आया है। सरकार इसे अमृत बजट कह रही है, अगर ये अमृत बजट है तो इससे पहले सब जहर वाले बजट थे क्या? और सुना है कि डायमंड सस्ता हो जाएगा तो देखिए गरीबों का कितना ख्याल रखा है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने कहा कि सरकार ने मनरेगा का बजट भी काट दिया। बजट में वित्त मंत्री ने एक बार भी इस बात का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो किसानों और कानून-व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। जयंत चैधरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ हमें जितनी धमकी देंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे। हमारा मुद्दा युवाओं को रोजगार और किसानों की खुशहाली है। हमारी सरकार आने पर गर्मी नहीं भर्ती होगी। प्रदेश सरकार में अभी 11 लाख खाली पद हैं। हमारी सरकार आई तो ये सभी पद भरे जाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर की घटना पर पूरे उत्तर प्रदेश में चिंता है। सरकार के लोग ये बताते नहीं थकते कि कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है लेकिन सच कुछ और है। हाथरस की घटना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। वहां परिवार के लोगों को अपने ढंग से अपनी बेटी के अंतिम संस्कार तक का मौका नहीं दिया गया। बुलंदशहर की घटना के आरोपी भी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि दोषी कब पकड़े जाएंगे। सरकार को पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने 112 का नाम बदल दिया। पहले पुलिस 10 मिनट में पहुंच जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने इसका कबाड़ा कर दिया।

Related Articles

Back to top button