जीवनशैलीस्वास्थ्य

खट्टे-मीठे करौंदे के पांच बेमिसाल फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रकृति में पाई जाने वाली हर एक चीज हमारे शरीर और हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। यूं तो प्रकृति में तमाम तरह की चीजें पाई जाती है। लेकिन आपको क्या खाना है और क्या नहीं यह भी आपको ही सोचना होगा। आजकल के बच्चें करौंदे का नाम सुनते ही ऐसे भागते हैं कि मानों पता नहीं क्या खाने को बोल दिया हो। लेकिन अगर उनको इस सब्जी को खाने के फायदे के बारे में पता चलेगा तो वह इसे झट से खा लेंगे।

करौंदे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें ph 2.3 से 2.5 होता है। करौंदे में विटामिन सी के साथ विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इस खट्टे-मीठे करौंदे में एस्कॉर्बिक एसिड और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती है। करौंदे का जूस एंटी वायरल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।

शुगर

जिन लोगों को शुगर की शिकायत है उनके लिए शुगर को कम करना कापी जरूरी है। दरअसल करौंदे के जूस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से आपके शरीर में शुगर का स्तर घट जाता है। इसके साथ ही इससे डायबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है।

सूजन

करौंदे के जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण भी पाए जाते हैं। इसके जूस के सेवन से शरीर में सूजन की कमी ठीक हो जाती है।

Related Articles

Back to top button