जीवनशैली

ठंड में गर्म पानी से नहाते हैं तो रखें इन बातों का विशेष ख्याल

ठंड में गर्म पानी से अगर आप नहाते हैं तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपको स्किन से जुड़ी बहुत से समस्याएं हो सकती हैं।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग गरम पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। गर्म पानी से नहाने में आपकी मांसपेशियों की अकड़ कम होती है और अच्छा भी लगता है। लेकिन यह त्वचा के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। अधिक गर्म पानी से नहाने से शरीर की ऊपरी सतह पर मौजूद ऑयली लेयर हट जाती है। ये सतह हमारी त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। यह हमें कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्म पानी से नहाने का सही तरीका जान लिया जाए।

1. नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

2. अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो समय का ख्याल कीजिए। ज्यादादेर तक गर्म पानी से न नहाएं।

3. नहाने के लिए ऐसे साबुन का इस्तेमाल कीजिए, जो ऑयल बेस्ड हो।

4. नहाने से पहले नेचुरल ऑयल लगाएं ताकि त्वचा नहाने के बाद भी रूखी न हो।

5. ड्राई ब्रश का इस्तेमाल करने से बचें।

Related Articles

Back to top button