अजब-गजबफीचर्डराज्य

बंदर ने स्कूल में फहरा दिया तिरंगा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

अम्बाला: आजादी की 70वीं वर्षगांठ के दिन देशभर में तिरंगा फहराया गया लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर तिरंगा फहरा रहा है। वायरल वीडियो को अम्बाला के महेसरा गांव का बताया जा रहा है लेकिन अम्बाला में ऐसा कोई गांव नहीं है। अम्बाला में अभी तक कहीं भी इस तरह की घटना होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। 
बंदर ने स्कूल में फहरा दिया तिरंगा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल– वीडियो किसी स्कूल का लग रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूल की दीवार पर लिखा है कि स्कूल हमारा मंदिर है। 
– इसी दौरान एक बंदर स्कूल की दीवार पर लगे तिरंगे को हिलाता है और उसे फहरा देता है। तिरंगे में लिपटे फूल नीचे गिर जाते हैं। उसके साथ एक दूसरा बंदर भी नजर आ रहा है, जो इस पूरे वाकये को बस देख रहा है। 
– नीचे खड़े कुछ लोग पहले तो नहीं-नहीं करते हैं लेकिन जैसे ही बंदर तिरंगा फहरा देता है तो तालियां भी बजाते हैं। 
– नीचे खड़े लोगों में से ही किसी ने 9 मिनट का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

Related Articles

Back to top button