जीवनशैलीस्वास्थ्य

वर्कआउट के बाद इन 5 गलतियों के कारण नहीं बन पाती आपकी बॉडी जानें…क्या हैं वो गलतियां

कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि जिम जाने के और जमकर पसीना बहाने के बावजूद उनकी बॉडी नहीं बनती है या वजन कम नहीं होता है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? वास्तव में वर्कआउट के बाद कुछ ऐसी बातें जिनका ख्याल रखना जरूरी है। संभव है आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते होंगे, जिस वजह से आपको अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलते। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो गलतियां।
वर्कआउट के बाद इन 5 गलतियों के कारण नहीं बन पाती आपकी बॉडी जानें...क्या हैं वो गलतियां1) कार्डियो ज्यादा करना कई लोग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद कार्डियो करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आप केवल बीस मिनट कार्डियो करें। वैसे आधा घंटा कार्डियो करना सही माना जाता है।

2) स्ट्रेचिंग नहीं करना इसे स्किप नहीं करना चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिग के बाद बीस मिनट कार्डियो करें और कार्डियो के बाद स्ट्रेच करें। इसे नहीं करने से मांसपेशियों की तकलीफ और आपको थकान हो सकती है। वर्कआउट के बाद कम से कम पांच मिनट स्ट्रेचिंग करें।

3) कार्बोहाइड्रेट का सेवन वर्कआउट के बाद हैवी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आपको अंडे, मछली, चिकन, चना, टोफू जैसे प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। कई अध्ययनों से पता चला है, कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि के लिए जरूरी है।

4) खाने का अंतराल लंबे वर्कआउट के तुरंद बाद खाना चाहिए। खाने के लिए एक घंटे से ज्यादा समय का इंतजार न करें। एक पूर्ण भोजन प्राप्त करें, जिसमें प्रोटीन, सलाद और फाइबर शामिल हैं आप कुछ विटामिन या स्वस्थ प्रोटीन शेक भी इसमें शामिल कर सकते हैं।

5) गलत पेय पदार्थों का चयन मार्केट में मिलने बेवरेजेज में 300 से अधिक कैलोरी होती है और शुगर भी होती है। वर्कआउट के बाद ऐसे स्पोर्ट्स ड्रिंक्स पीने से बचें। इसके बजाय पानी, प्रोटीन शेक आदि पिएं। इनसे मसल्स रिकवर होती हैं। 

Related Articles

Back to top button