उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश सरकार में फिर मंत्री बने राजा

anलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। अखिलेश यादव ने आखिकार शुक्रवार को कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया को अपने मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल बी एल जोशी ने उन्हें यूपी सरकार में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां भी मौजूद थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दंगों के बाद राजनीतिक संतुलन साधने के लिए सपा ने राजा भइया का सहारा लिया है। राजा भइया लोकप्र्रिय क्षत्रिय नेता हैं। ऐसे में सपा नेतृत्व ने राजा भइया को मंत्री बनाकर क्षत्रियों को खुश करने का प्रयास किया है। प्रतापगढ़ के कुंडा में सीओ की हत्या में नाम आने के बाद राजा भइया ने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद उनके दोबारा मंत्री बनने की संभावना प्रबल हो गई थी।

Related Articles

Back to top button