उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

गुजरात की झूठी कहानियों से गुमराह कर रहे मोदी : सपा

sapलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी एक छोटे से प्रदेश के विकास की झूठी कहानियां सुनाकर उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उनकी रैलियां कारपोरेट दुनिया द्वारा प्रायोजित हैं और उन पर अनापशनाप तरीके से धन खर्च हो रहा है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी जर्मनी के तानाशाह हिटलर के मंत्री गोयबल्स के नए अवतार बन रहे हैं। गुजरात के विकास की झूठी कहानियां सुनाकर उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उनकी रैलियां और सभाएं कारपोरेट दुनिया द्वारा प्रायोजित हैं और उन पर अनापशनाप तरीके से धन खर्च हो रहा है। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता 6 करोड़ की आबादी वाले गुजरात की कहानी से प्रभावित होने वाली नहीं है क्योंकि उसे पर्दे के पीछे की हकीकत पता है। मुसलमानों का वहां जैसा कत्ले आम हुआ  उसे कैसे भुलाया जा सकता है। आज भी गुजरात में धर्मनिरपेक्षता दफन है।चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेढ़ वर्ष की अवधि में उत्तर प्रदेश को विकास की पटरी पर पहुंचाया और पर्यटन पर्यावरण की दृष्टि से लायन सफारी भी उसका एक अंग है। आज बहराइच की रैली में मोदी ने लायन सफारी का जिक्र करके अपने ओछापन का परिचय दिया है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह बहराइच रैली में उत्तर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए गए लैपटाप का दुरूपयोग किया है वह पूर्णतया अनैतिक और निदंनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों को लैपटॉप पढ़ाई और दुनिया की हलचलों से वाकिफ  होने के लिए दिया था लेकिन भाजपा ने छात्रों के लैपटॉप को लेकर अपनी पार्टी की रैली में प्रचार के लिए उनका गलत ढंग से प्रयोग किया। लैपटॉप पर मुख्यमंत्री अखिलेश एवं नेता जी (मुलायम) के चित्रों की जगह मोदी का चित्र लगाना किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इसकी जांच होगी और जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button