उत्तर प्रदेशकरिअरग़ाज़ियाबादराज्य

स्कूल एवं कोचिंग के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों का होगा सर्वांगीण विकास….

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के निदेशकों एवं प्राचार्यों ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मोदीनगर में आकाश इंस्टीट्यूट गाजियाबाद द्वारा “विद्यार्थियों की सफलता एवं सर्वांगीण विकास में स्कूल और कोचिंग संस्थानों की संयुक्त भूमिका” विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के निदेशकों एवं प्राचार्यों ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाश इंस्टीट्यूट गाजियाबाद के प्रमुख श्री विपुल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल एवं कोचिंग संस्थान सकारात्मक सोच और समन्वय की भावना के साथ कार्य करें, तो वे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं
इस अवसर पर दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वीके राणा, मॉडर्न एकेडमी की प्राचार्या साधना चौधरी तथा छाया पब्लिक स्कूल के निदेशक अरुण त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
गोष्ठी के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Back to top button