अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डराजनीति

जबरन इस्लाम कबूल कराना कुरान के खिलाफ:इमरान

imrnइस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि लोगों से जबरन इस्लाम कबूल कराना पवित्र कुरान और सुन्नत के खिलाफ है। इमरान ने हाल में पाकिस्तान तालिबान द्वारा इस्माइली व कलश समुदाय के लोगों को इस्लाम कबूलने के लिए दी गई धमकियों पर यह टिप्पणी की। दोनों जनजातियां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की चितराल घाटी में रहती हैं और एक से ज्यादा ईश्वर को मानती हैं। चित्राल घाटी में रहने वाले बहुदेववादी समुदायों इस्माइली और कलश के खिलाफ पाकिस्तानी तालिबान की बयानबाजी पर इमरान ने कहा । तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की वेबसाइट पर 2 फरवरी को जारी 50 मिनट के वीडियो में आतंकवादियों ने कलश और इसमाइली मुसलमानों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की घोषणा की है। वीडियो में महज 3500 की आबादी वाले कलश कबीले को इस्लाम अपनाने या मौत का सामना करने की चेतावनी दी गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button