National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यदिल्लीफीचर्ड

दिल्ली सीएम पद के लिए डॉ. हर्ष वर्धन उम्मीदवार

hvनई दिल्ली (दस्तक ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली से अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में डॉ. हर्ष वर्धन के नाम का एलान कर दिया। दिल्ली में चार दिसंबर को विधान सभा चुनाव होना है। बुधवार को नई में एक प्रेस कांफे्रंस करके पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। पहले सीएम उम्मीदवार के रूप में विजय गोयल को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थीं। प्रेस कांफ्रेंस में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, विजय गोयल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बता दें कि इस पद पर उम्मीदवारी के लिए विजय गोयल और डॉ. हर्ष वर्धन गुट पार्टी के अंदर ही दो अलग-अलग खेमों में बंट गया था। हर्ष वर्धन अपनी सीट पर लगातार 20 साल से पार्टी विधायक चुने जाते रहे वह भाजपा शासन में दो बार मंत्री भी रहे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। पार्टी के पितामह लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि दिल्ली में पार्टी डॉ. हर्ष वर्धन के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्हीोंने कहाकि डॉ. हर्ष वर्धन को उम्मीदवार बनाने का फैसला विजय गोयल की सहमति से ही लिया गया है। उधर, भाजपा पीएम इन वेटिंग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के लिए पार्टी जो भी फैसला लेगी उन्हें मंजूर है। वहीं, बाद में विजय गोयल ने कहाकि मैं इस फैसले से नाराज नहीं हूं। यह फैसला संसदीय बोर्ड की  बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। इसलिए मैंने सभी समर्थकों से डॉ. हर्ष वर्धन का सहयोग करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button