ज्ञान भंडार

नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

NIGअबुजा। नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और इसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री नगोजी ओकोंजो-इवीला ने कहा कि नाइजीरिया दुनिया की 26वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा दो अन्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने भी नाइजीरिया के नए सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े की पुष्टि की है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के नाइजीरिया के लिए प्रतिनिधि जीनी लियोन ने रविवार को कहा ‘‘विश्व बैंक अफ्रीका विकास बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से मैं कहना चहता हूं कि हम इसकी तह-ए-दिल से पुष्टि करते हैं।’’ नाइजीरिया की जीडीपी पिछले वर्ष 5०9.9 अरब डॉलर की रही जो दक्षिण अफ्रीका से अधिक है और अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक है। नया आंकड़ा नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने जारी किया। जीडीपी के नए आंकड़े में दूरसंचार सूचना प्रौद्योगिकी संगीत ऑनलाइन बिक्री विमानन कंपनियों और फिल्म निर्माण को भी शामिल किया गया है जिसे पहले जीडीपी में शामिल नहीं किया जाता था। ओकोंजो-इवीला ने कहा कि ताजा गणना में जीडीपी में कृषि का योगदान 33 फीसदी से घटकर 22 फीसदी रह गया। सेवा क्षेत्र का योगदान 26 फीसदी से बढ़कर 51 फीसदी हो गया। उद्योग का योगदान 25-26 फीसदी बना रहा। उन्होंने कहा कि विनिर्माण का योगदान दो फीसदी से बढ़कर सात फीसदी हो गया। दूरसंचार का योगदान एक-दो फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी और नॉलीवुड का नगण्य से बढ़कर 1.2 फीसदी हो गया।

Related Articles

Back to top button