फीचर्डराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर 55 महिलाओं को ट्विटर पर किया फॉलो


नई दिल्ली : रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया। इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी, बीजेपी की कुछ सदस्य और राज्य सरकार की मंत्रियों को फॉलो किया। मोदी द्वारा फॉलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने निजी ट्विटर हैंडल से 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फॉलो करते हैं, उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फॉलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह त्योहार बहन और भाई के आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो सदियों से सामाजिक सौहार्द का भी एक बड़ा उदाहरण रहा है।

Related Articles

Back to top button