दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी कोई चुनौती नहीं : शिंदे

shusilaनई दिल्ली  (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं पेश करते हैं। इससे एक दिन पहले केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा  ‘कांग्रेस एक बहुत बड़ी पार्टी है और इसका अस्तित्व एक सदी से अधिक समय से है। नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। यह मेरा और मेरी पार्टी का नजरिया है।’ शिंदे ने चिदंबरम के बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया लेकिन जोर देकर कहा कि कांग्रेस मोदी को एक चुनौती के रूप में नहीं देखती। शिंदे ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को पहले 2००4 में फिर 2००9 में जनादेश दिया। उन्होंने कहा  ‘लोगों ने हमें जनादेश दिया है और हम पिछले 1० वर्ष से सत्ता में हैं।’

Related Articles

Back to top button