Political News - राजनीति

‘लगावेलू तू लिपस्टिक’ गाने वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने सपा ज्वाइन किया

सोशल मीडिया पर छाया है भोजपुरी गाना – सॉरी-सॉरी कहा तारू जान, वहीं लगावेलू तू लिपस्टिक, गाने वाले भोजपुरी के फेमस सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया।

पटना । तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक… लॉलीपॉप लागेलु… गाने से रातों रात लाखों दिलों की धड़कन बनने वाले गायक पवन सिंह ने अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। आज उन्होंने इसकी शुरुआत उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर किया। उत्तरप्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने सपा ज्वाइन किया।

आरा जिला के पवन सिंह ने मेहनत और संघर्ष से पाया मुकाम

बिहार के आरा जिले के एक गांव से निकलकर मुंबई में धाक जमाने वाले इस शख्स ने कड़े संघर्ष के बाद भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और आज अपनी राजनीतिक पारी भी शुरू की है।

लगावेलू तू लिपस्टिक…इस गाने की बिहार में आज भी है धूम

राजनीतिक पारी सपा से शुरू की, लेकिन यही पवन सिंह ने जब लगावेलू तू लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट गाया था तो सच में पूरा बिहार हिला दिया था। आज भी इस गाने को लोग काफी पसंद करते हैं और शादी-ब्याह नए साल के जश्न से लेकर किसी भी फंक्शन में इस गीत पर लोग झूमते नजर आते हैं।

सॉरी-सॉरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल

आजकल पवन का एक और गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस गाने के वीडियो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं। ये म्यूजिकल वीडियो दोनों स्टार के हॉट डांस की वजह से चर्चा में है। इस गाने के बोल हैं ‘सॉरी-सॉरी’ कहा तारू जान।

कहा – जो कुछ हूं, भोजपुरी इंडस्ट्री की वजह से हूं

इस बार मुंबई में पवन ने अपने जन्मदिन की पार्टी में कहा कि आज जो कुछ हूं भोजपुरी इंडस्ट्री की वजह से हूं। मैं खुशनसीब हूं कि दर्शकों ने इतना प्यार दिया। लोग मेरे गाने और फिल्मों को पसंद करते हैं यही बात मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

कैरियर की शुरूआत गायिकी से की

पवन सिंह का जन्म ६ मार्च १९८६ को जिला आरा बिहार में हुआ था। पवन ने अपने कैरियर की शुरुआत गायिकी से की। इनका पहला भोजपुरी गांव का एल्बम ओढनिया वाली था। इन्होंने भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से(२००७) अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की।

लॉलीपॉप लागेलू, सानिया मिर्जा कट नथुनिया फेमस है

पवन सिंह का लॉलीपाप लागेलु और सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला गाना काफी पॉपुलर हुआ। पवन भोजपुरी फिल्मो में कई अवार्ड अपने नाम कर चुके है। इन्हें एंग्री यंग मैन के नाम से भी जाना जाता है। पवन का लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म ग़दर बिहार और मुम्बई में भोजपुरी दर्शको के बीच काफी पॉपुलर हुआ।

व्यक्तिगत जीवन

पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के कुछ ही सालो बाद नीलम ने अज्ञात कारणों से ८ मार्च २०१५ को अपने घर में आत्महत्या कर ली।जिसके कारण पवन को गहरा आघात लगा।

कई फिल्मों में किया काम

पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर समेत कई हिट फिल्में की है। 2017 में भी पवन सिंह की कई फिल्में आने वाली है। 

Related Articles

Back to top button