Entertainment News -मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा ने हमशक्ल होने की इस गरीब को मिली ऐसी सज़ा, आप भी जानकर दंग रह जाएंगे

दोस्तों बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता है जिनकी तरह दिखने वाले व्यकित उनकी वजह से फैमस हो गये है, किसी बड़े अभिनेता का डुप्लीकेट होना आमतौर पर एक बड़ी बात माना जाता है। लेकिन एक बड़े सितारे का डुप्लीकेट होना एक इंसान को इतना भारी पड़ा, कि वो 15 सालों से इस की सजा पा रहा  है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा के डुप्लीकेट बलबीर सिंह राजपूत की।

 बता दे की  साल 2003 में एक टीवी चैनल ने संसद में एक स्टिंग किया था। साल 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद संसद की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने के लिए चैनल ने शत्रुघ्न सिन्हा के डुप्लीकेट बलबीर सिंह राजपूत से संपर्क किया। उन दिनों शत्रुघ्न सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री थे। स्टिंग में दिखाया गया कि बलबीर सिंह शत्रुघ्न सिन्हा की तरह दिखने का फायदा उठाकर संसद में आराम से टहल रहे थे। फोन पर बात कर रहे थे।उस वक्त किसी सुरक्षाकर्मी ने बलबीर सिंह की तलाशी नहीं ली। बल्कि कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा समझकर उनसे हाथ भी मिलाया।

बाद में जब इसका खुलासा हुआ तो दिल्ली पुलिस ने बलबीर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। बलबीर सिंह को उसके बाद से ही पुलिस स्टेशन और अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मायूस बलबीर कहते हैं कि स्टिंग की वजह से चैनल को तो टीआरपी मिल गई लेकिन वो बलि का बकरा बन गए। 15 साल लंबी इस कानूनी भागदौड़ के चक्कर में उन्हें दो बार दिल का दौरा भी आ चुका है। उस वक्त इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए थे लेकिन बकौल बलबीर अब बस वही एक अकेले बचे हैं जिन पर अभी तक मुकदमा चल रहा है।

उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा भी बलबीर सिंह से काफी नाराज़ हुए थे। हालांकि उन्होंने बाद में बलबीर पर तरस खाकर उन्हें माफ भी कर दिया। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपील की कि बलबीर को अब माफ कर देना चाहिए। आपको बता दें कि बलबीर सिंह राजपूत अब 84 साल के हो चुके हैं।शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि बलबीर सिंह अनाड़ी हैं। मीडिया वालों के उकसाने पर उन्होंने वो ऐसा काम कर दिया। लेकिन अब सभी मीडिया वाले आज़ाद घूम रहे हैं और बेचारे बलबीर सिंह जैसा गरीब इंसान अभी तक उस खता की सज़ा भुगत रहा है। इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कहा गया है कि ‘यह एक प्रैंक था जिसे सभी लोगों ने खूब एन्जॉय किया। मैं उन्हें माफ़ कर चुका हूं और दूसरों को भी उन्हें माफ़ कर देना चाहिए। कम से कम उनकी उम्र और तबीयत का ख्याल रखना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button