Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिउत्तर प्रदेश

समाजवादियों का गढ़ रहा है मप्र: मुलायम

mulayamलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरे दम के साथ उतरने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी(सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस दोनों की सरकारों ने जनहित के बजाए अपने स्वार्थों की रोटियां सेंकने का काम किया है। आगामी विधान सभा चुनावों में मध्य प्रदेश में भी सपा की मुख्य भूमिका होगी।
मध्य प्रदेश से लखनऊ  स्थित पार्टी मुख्यालय आए पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि मध्य प्रदेश समाजवादियों का गढ़ रहा है। अगर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी तो लोकसभा में भी पार्टी की ताकत बढ़ेगी। श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी तीसरी ताकत की तरफ रुझान हो रहा है। अब कांग्रेस और भाजपा का कहीं बहुमत नहीं आएगा। मध्य प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे चुनाव में पूरी निष्ठा से मेहनत करें। महिलाओं और नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में विधान सभा में उम्मीदवार बनाएं।
सपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने मुलायम को 6० उम्मीदवारों की एक सूची सौंपी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द सपा मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। मध्य प्रदेश में 8 दिसम्बर को विधान सभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 23० सीटें हैं।

Related Articles

Back to top button