अजब-गजब

अक्षरा हैं परेशान, बच्चों से पूछा कि बोलो- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’..

img_20160926051845 ‘yeh rishta kya kehlata hai’ fame akshra इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं। उनकी परेशानी की वजह उनका काम नहीं बल्कि उनके अपने बच्चे हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि बिना शादि के बच्चा कैसे। तो जल्दी से खोलते है संस्पेंस और बताते है आपको पूरी खबर।

 स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कलाकारों की विवादों से रिश्तेदारी हो गई है। पहले नैतिक बने करण मेहरा शो को छोड़ गए, अब अक्षरा बनी हिना खान भी शो छोड़ने की धमकियां दे रही हैं। हिना पर पहले भी बदमिजाज होने के आरोप लगते रहे हैं। 
आपको बता दे कि दो-तीन महीने पहले सिंगापुर में शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स के साथ उनका गन्दा व्यवहार सामने आया था। इसके बाद अब वो शो को ही छोड़ने का फरमान जारी कर रही हैं। वो दरअसल अपनी मर्जी शो पर लादना चाहती हैं। वैसा न होने की सूरत में वो दो अक्टूबर से शो ना करने का मन बना चुकी हैं। 
इसके अलावा अक्षरा अपने बच्चों से इतना प्यार करती हैं कि वो जाते जाते भी शो में अपने बच्चों को हिदायत देती रहती हैं कि बेवजह किसी से पंगा मत लेना और केवल अपने काम से ही मतलब रखना।
 

 

Related Articles

Back to top button