उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

अपने घर से मोदी पर वार करेंगे मुलायम

mul५ अक्टूबर को मैनपुरी में रैली
समाजवादी पार्टी भी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आगामी ५ अक्टूबर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में रैली कर कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूकेंगे।
वहीं मैनपुरी से करीब १० किलोमीटर दूर नौनेर कस्बे में प्रस्तावित रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के कई अन्य नेता भाग लेंगे। माना जा रहा है कि नवरात्रि के पहले ही दिन आयोजित इस रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की जा रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी अपने संबोधन में मुलायम सिंह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधेंगे साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी व्यंग्य बाण छोड़े जा सकते हैं।
रैली के जरिए मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देने के साथ ही मुजफ्फरगर( पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में चल रहे तनाव के कारणों और इसे नियंत्रित करने के लिए की गई कार्रवाइयों के साथ ही राहत कार्यो का भी जिक्र कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button