मनोरंजन

अब टैंगो डांस करती नजर आएंगी सोनम

danदस्तक टाइम्स /एजेंसी मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर इन दिनों टैंगो डांस सीख रही हैं। सोनम कपूर ने ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो में टैंगो डांस किया था। अभिनेत्री ने कहा‘‘ टैंगो एक ऐसा डांस फॉर्म है, जिसे मैं हमेशा से सीखना चाहती थी। लेकिन पहले मेरे पास समय नहीं था। अब मैं इसे प्रोफेशनली  सीखने के बारे में सोच रही हूं। ये डी-स्ट्रेस होने का सबसे बढिय़ा तरीका है।‘’ गौरतलब है कि सोनम ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। सोनम ने कथक 12 साल तक सीखा है। टैंगो के स्टेप्स सीखने में सोनम को अधिक वक्क्त नहीं लगा। सोनम कपूर इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button