उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

अब यूपी में भगवा रंग में चलेंगी अंत्योदय सेवा की रोडवेज बसें

Lucknow: परिवहन निगम ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सेवा के तहत संचालित होने वाली भगवा बसों का डिजाइन फाइनल कर दिया। पहले चरण में ऐसी 50 बसें चलाई जाएंगी।परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बस सेवा इसी महीने शुरू की जानी है। पितृ पक्ष के बाद और 25 सितंबर से पहले इसकी तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। 

अब यूपी में भगवा रंग में चलेंगी अंत्योदय सेवा की रोडवेज बसें

लंका ने जीता टॉस, पर कोहली ने लिया फैसला?

परिवहन विभाग की बैठक में बस के स्वरूप को अंतिम आकार दिया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों का रूट भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा। हालांकि पहले भी सपा सरकार में परिवहन निगम ने ग्रामीणों और गरीबों के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी।

 साधारण किराए की बसों के मुकाबले लोहिया ग्रामीण सेवा की बसों में किराया 20 फीसद कम रखा गया था। अब इसी तर्ज पर पं.दीनदयाल उपाध्याय के नाम से अंत्योदय सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि लोहिया ग्रामीण सेवा की ही तरह अंत्योदय सेवा में भी यात्रियों को रियायत देने पर विचार किया जा रहा है। 

 

Related Articles

Back to top button