अन्तर्राष्ट्रीय

अभी अभी: ट्रंप के इस बड़े फैसले से 7000 भारतीयों पर अमेरिका से बाहर होने का खतरा

ट्रंप प्रशासन ने DACA प्रोग्राम को खत्म कर दिया। यह प्रोग्राम अवैध रूप से अप्रवासी बच्चों को अमेरिका में रहने की छूट देता था। ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में रह रहे 7 हजार भारतीय अप्रवासियों पर असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार ने DACA प्रोग्राम के लिए नये आवेदनों को स्वीकार करना बंद कर देगी और नए विकल्प के लिए कांग्रेस के पास केवल 6 महीने होंगे। 

सावधान: इन 12 कामों पर नहीं मिलती भोलेनाथ से माफ़ी, भुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम..

ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में काम करने वाले लगभग 8 लाख वर्कर्स पर प्रभाव पड़ेगा, जिनके पास जरूरी कानूनी कागजात नहीं हैं। जिसमें 7 हजार भारतीय अप्रवासी भी शामिल हैं। अटॉर्नी जनरल जेफ सेसन ने इस प्रोग्राम को रद्द करने की घोषणा की। सेसन ने कहा कि अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि कितने अप्रवासी लोगों को हर साल एडमिट करेंगे। हम यहां रहने की चाह रखने वाले हर शख्स को इस सुविधा का लाभ नहीं दे सकते। क्योंकि यह पॉलिसी ट्रंप की अमेरिका फस्र्ट पॉलिसी के खिलाफ है। 

इन 4 राशि वालों पर जल्दी फिदा होती हैं खुबसूरत लड़कियां

सेसे ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग ने ट्रंप को सलाह दी है और कांग्रेस के पास अप्रवासियों के यहां स्थिर रखने के लिए केवल 6 महीने हैं। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा, सरकार इस कार्यक्रम के तहत अब नए आवेदनों को प्रोसेस करना बंद कर देगी। 

कुछ DACA प्राप्तकर्ता जिनके काम परमिट की अवधि 5 मार्च 2018 से पहले समाप्त हो जाएगी उन परमिटों को नवीनीकृत करने के लिए और आवेदन करने के लिए छह महीने का समय दिया जायेगा। ऐसे व्यक्तियों को नवीनीकरण के लिए 5 अक्टूबर से पहले आवेदन करना होगा। 

 

Related Articles

Back to top button