अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

अभी-अभी: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रावलपिंडी के गैरिसन सिटी में कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर जैसे ही एक रैली का नेतृत्व करने आए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पनामा पेपर घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दो दिन पहले ही उन्हें सजा सुनाई गई थी।अभी-अभी: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर गिरफ्तार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सफदर, उनकी पत्नी मरयम और शरीफ को शुक्रवार को जेल की सजा दी गई थी। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने 68 वर्षीय शरीफ को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 10 साल और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के साथ सहयोग न करने पर एक साल की सजा सुनाई गई थी। ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

शरीफ के अलावा उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम को इस मामले में सह आरोपित बनाया गया। उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई गई और एक साल की सजा नैब से असहयोग करने पर सुनाई। इसी तरह सफदर को नैब से असहयोग करने पर एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद से वह भूमिगत हो गए थे।

इसके बाद नैब के अफसरों ने रविवार को रावलपिंडी में पार्टी की एक रैली के दौरान सफदर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सफदर को जिस गाड़ी में ले जाया जा रहा था वह 3000 लोगों से घिरा था।

पाकिस्तान लौटकर शरीफ, मरियम करेंगे कोर्ट में अपील

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को कहा कि वह और उनके पिता नवाज शरीफ 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे और भ्रष्टाचार मामले में अदालती सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे।

इस्लामाबाद जवाबदेही कोर्ट ने शुक्रवार को 68 वर्षीय शरीफ को 10 साल और मरियम को सात साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें पनामा पेपर्स घोटाले में उनके खिलाफ तीन भ्रष्टाचार के मामलों में से एक में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के साथ सहयोग नहीं करने के लिए एक साल जेल की सजा दी गई है।

मरियम को शरीफ की राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। लिहाजा मरियम ने अपने वकील के जरिये अदालत को सूचित कर दिया है कि वह और उनके पिता 10 दिन के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

Related Articles

Back to top button