BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

अभी-अभी: भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि, 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि का इलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था। अभी कुछ देर पहले ही अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर कहा था कि पिछले कुछ घंटों में उनके स्वास्थय में लगातार गिरावट आई है।

अभी-अभी: भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि, 94 साल की उम्र में निधन6:40: एमडीएमके नेता वाइको करुणानिधि का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे।

6:17 PM: करुणानिधि के स्वास्थ्य में आई गिरावट की बात सुनकर दुखी समर्थकों का रीएक्शन।

6:04 PM: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही चेन्नई पहुंचने वाली हैं।

5:58 PM: अस्पताल के बाहर डीएमके नेता करुणानिधि के समर्थक रोते हुए।

5:35 PM: करुणानिधि से मिलने उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचीं।

4:34 PM: कावेरी अस्पताल के आस-पास करुणानिधि के समर्थकों का तांता लगा। सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए समर्थकों को वहां से हटाया।

बता दें कि कल भी कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुचारु रखना लगातार चुनौती बनी हुई है।

कावेरी अस्पताल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय करुणानिधि लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका गहन उपचार चल रहा है और अगले 24 घंटों में इसका असर पता चलेगा। करुणानिधि को उम्र संबंधी बीमारी के कारण 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि 94 वर्षीय एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक रक्तचाप में गिरावट आ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार से ही करुणानिधि को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा है। इसकी वजह से उनके घर और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दक्षिण भारत की राजनीति में माथुवेल करुणानिधि का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नाम है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के मुखिया और पांच बार के मुख्यमंत्री इस समय कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है और अगले 24 घंटे उनके लिए बहुत अहम बताए जा रहे हैं।

अपने नेता कि बिगड़ती हालत की वजह से राज्य के लोग काफी परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 94 साल के नेता यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के साथ ही उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं।

Related Articles

Back to top button