फीचर्डमनोरंजन

अभी-अभी : मुंबई में मनोज तिवारी की कार पर हमला…

भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ डाला।

‘जीना इसी का नाम है’ फिल्म का म्यूजिक सांग लॉच

अभी-अभी : मुंबई में मनोज तिवारी की कार पर हमला...मुंबई, प्रेट्र। भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ डाला। साथ ही तिवारी को मुंबई में चुनाव प्रचार से दूर रहने की धमकी दी।
घटना गुरुवार शाम पांच बजे तब हुई जब तिवारी अंधेरी स्थित अपने घर से निकल रहे थे। उसी दौरान किसी ने कार पर पत्थर फेंका। इसके बाद कागज में लिपटा एक और पत्थर फेंका गया। कागज में लिखा था, ‘अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे।’

अभी-अभी: पार्टी में मची हलचल, अमित शाह ने अखिलेश से पूछा ऐसा सवाल…

मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। मुंबई में 21 फरवरी को निकाय चुनाव होना है। तिवारी चुनाव प्रचार के लिए बुधवार से ही शहर में हैं। बाद में उपनगर साकीनाका में रैली के दौरान तिवारी ने घटना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी की सेना का सिपाही हूं। इससे घबराने वाला नहीं हूं।’ मुंबई में उत्तर भारत के नागरिकों की अच्छी खासी संख्या है। इसे देखते हुए वह प्रचार अभियान में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button