अजब-गजब

अभी देखिए वीडियो इस को, और लीजिये भरपूर एनर्जी

वैसे तो हमारे इंडिया में भी एक से एक डांस रियलिटी शो होते हैं। एक से एक डांस का नमूना पेश किया जाता है। लेकिन जब इस वीडियो से हो कर गुज़रा तो ऐसा लगा जैसे कुछ छूटा हुआ था देखना जो शायद पूरा हो रहा है।

ये एक डांस रियलिटी शो का परफॉरमेंस है। इंडिया में एक होता है, इंडिया गॉट टेलेंट। वैसे ही एक विदेशी शो का यह डांस परफॉरमेंस है। इसे इंटरनेट पर अब तक लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा है। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना। वो तो आप जब डांस देखेंगे पूरा तो आपको खुद ही अनुमान लग जाएगा।

इस 3 मिनट 10 सेकंड के विडियो में सिर्फ डांस नहीं है। एक परफॉरमर का अपने साथी पार्टनर पर भरोसे का एक उदाहरण है। जिस तेज़ी से यह लड़की अपने पार्टनर के हाथों पर थिरक रही है, कई बार तो हमारी जान मानो अटक जाती है। लेकिन कमाल इस जोड़ी का जो इस शानदार कोरियोग्राफी को इतनी बारीकी से पेश किया गया।

और आप मानिए इस बात को भी कि यह चीज़ों को पूरी बारीकी से पेश करना सिर्फ कला नहीं है। इस पूरे डांस परफॉरमेंस में एक आत्मविश्वास था। और इसके पीछे के मेहनत का तो हम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते।

 

Related Articles

Back to top button