ब्रेकिंगराष्ट्रीय

अभ-अभी: गोवा सरकार ने लगाई मछली आयात पर 6 महीने की रोक

पणजी: देश में इस समय आयात निर्यात को लेकर सरकार द्वारा अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारत में विदेशों से बहुत सी वस्तुओं का आयात होता है और देश से विदेशों में कई वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। हाल में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में मछली का आयात करने पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि देश के दक्षिण में मछली पालन बहुत अधिक मात्रा में होता है।

अभ-अभी: गोवा सरकार ने लगाई मछली आयात पर 6 महीने की रोकदरअसल गोवा सरकार ने मछली आयात को लेकर एक अहम फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत मछली का आयात नहीं किया जाएगा। बता दें कि गोवा समुद्र तट के करीब स्थित है और यहां मछली पालन भी होता है। वहीं सरकार ने ये कदम उन अफवाहों के मद्देनजर उठाया है, जिनमें मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए फॉर्मालीन रसायन का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी।

गौरतलब है कि देश के दक्षिण राज्यों में लोगों का मुख्य भोजन भी मछली ही है और यहां के लोग मछली का आयात भी करते हैं। इसके अलावा बता दें कि फार्मालीन से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसके बाद से गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में मछली की क्वालिटी जांचने की व्यवस्था बनने तक यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रतिबंध को छ: महीने और बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button