अन्तर्राष्ट्रीय

अमरीका: मस्जिद के बाहर दो मुस्लिम युवाओं पर हमला

l_us-1467694312अमरीका के न्यूयार्क में अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद के बाहर दो अलग-अलग युवाओं पर हमला कर दिया। यह जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वे न्यूयार्क की मस्जिद से प्रार्थना कर लौट रहे थे। अमरीका में पिछले एक सप्ताह में मुस्लिमों पर यह तीसरा हमला है। 

अमरीकी इस्लामिक संबंध परिषद (सीएआईआर) ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूयार्क की मस्जिद से प्रार्थना कर लौट रहे 16 साल के एक लड़के पर ब्रुकलियन के मुस्लिम सामुदायिक केन्द्र के पास हमला किया गया। साइकलि से जा रहे एक अन्य किशोर पर भी हमला किया गया। परिषद के अनुसार हमलावरों ने युवाओं को आतंककारी कहते हुए कहा, पूरे दुनियाभर की समस्याओं की जड़ तुम मुसलमान ही हो। दोनों घायलों को गंभीर चोट आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, कानून प्रवर्तन विभाग ने कहा कि पुलिस की हेट क्राइम्स यूनिट ने घटना से इनकार किया है। विभाग ने कहा कि दो युवक 40 वर्षीय एक महिला को तंग कर रहे थे, इससे परेशान होकर उसके ३७ वर्षीय मित्र ने उन पर हमला कर दिया। 

इससे पहले टेक्सॉस प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एक मस्जिद के बाहर तीन अज्ञात हमलावरों ने एक मुस्लिम डॉक्टर को गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके पहले फ्लोरिडा में मस्जिद के बाहर एक युवा पर हमला हुआ था। हमलावर ने उसके चेहरे और सिर पर मुक्कों से वार कर लहूलुहान कर दिया था।

Related Articles

Back to top button