उत्तर प्रदेश

अयोध्या को आध्यात्मिक स्वरूप में विकसित करने के काम में सहयोग करें पार्षद -लल्लू सिंह

फैजाबाद :  भाजपा ने अयोध्या नगर निगम के पार्टी से नवनिर्वाचित महापौर व विजयी पार्षदो का पार्टी कार्यालय पर अभिनन्दन किया। इस मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित पार्षदो को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सभी पार्षदो को केन्द्र व प्रदेश सरकार की आशा व अभिलाषा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वाहन कर नगर निगम के माध्यम से अयोध्या को उसके आध्यात्मिक स्वरूप में विकसित करने के काम में सहयोग करें। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आपके द्वारा किया गया कार्य ही भविष्य में आपकी पहचान बनेगा। इसलिए आप सभी लोग पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वो का निर्वाहन करें। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार नवनिर्वाचित नगर निगम की कैबिनेट के माध्यम से अयोध्या का सर्वांगीण विकास करने का काम करेंगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर व पार्षद मिलकर अयोध्या के मान और सम्मान को पूरे विश्व में बढ़ाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम की कैबिनेट शपथ ग्रहण के बाद भाजपा द्वारा घोषित संकल्प पत्र के आधार पर कार्य करे।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को स्वच्छ, सुन्दर और समृद्धि बनाना नगर निगम की मूल प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अयोध्या को विश्व स्तर का धार्मिक व पर्यटन केन्द्र बनाने का काम करेंगे। नगर निगम के संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सहयोग का परिणाम है इस बात स्मरण सभी पार्षदो को हमेशा रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक एवं जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में महापौर व सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम समन्वयक प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, राधेश्याम त्यागी, बिन्दु सिंह, शकुन्तला त्रिपाठी, अयोध्या अध्यक्ष रमापति पाण्डेय, नगर अध्यक्ष सुधीर चौरसिया, इं0 रामधीरज पाण्डेय, प्रो0 कृष्ण मुरारी सिंह, परमानन्द मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, गणेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राजकुमार सचदेवा, कमलाकान्त सुन्दरम, इन्द्रभान सिंह, मुरारी सहाय सिन्हा, डॉ बी0डी0 द्विवेदी आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button