ज्ञान भंडार

अरविंद केजरीवाल ने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा

kejriwal_1476625330गुजरात में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे-सीधे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ‌म‌ित शाह पर हमला बोलते हुए उन्हें जनरल डायर करार दे द‌िया।
 
वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने हार्दिक पटेल को बड़ा देशभक्त करार दिया और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। आप मुखिया ने कहा कि गुजरात में अगला चुनाव नहीं होगा, बल्कि क्रांति होगी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकार से पूछा कि हार्दिक पटेल का कसूर क्या है? उन्होंने सरकार पर जनता विरोधी होने का आरोप भी लगाया। गुजरात में पहली रैली को संबोध‌ित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को ‘पत‌ि-पत्नी’ बताया।

Related Articles

Back to top button