अपराधराष्ट्रीय

असम में विस्फोट,महिला की मौत,13 घायल

13गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के डिब्रूगढ़ कस्बे में मंगलवार की शाम संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों द्वारा किए गए एक बम विस्फोट में एक महिला मारी गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक राणा भुयां ने कहा कि विस्फोट अमोलपप्ती के व्यस्त इलाके में हुआ। भुयां ने बताया कि विस्फोट में 14 लोग घायल हुए जिनमें दो महिलाएं शामिल थी। बाद में अस्पताल में एक घायल महिला की मौत हो गई। डिब्रूगढ़ असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से करीब 45० किलोमीटर दूर है। असम के गृह सचिव जी.डी. त्रिपाठी ने कहा  ‘‘हमे संदेह है कि विस्फोट युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के शांतिवार्ता विरोधी गुट ने किया है  हालांकि ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।’’

Related Articles

Back to top button