उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मुलायम सिंह यादव, नाक से आया था खूून

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुवार को तब‍ियत ब‍िगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके नाक से खून आने के बाद उन्‍हें भर्ती कराया गया है। सिविल अस्‍पताल के न‍िदेशक डॉ डी एम नेगी ने बताया क‍ि मुलायम सिंह यादव को नाक से bleeding हो रही थी, जिसे दिखाने आए थे, treatment के बाद चले गये, कोई बड़ी दिक्कत नहींं हुई थी।

इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत कई बार खराब होने पर उन्‍हें भर्ती कराया गया था। इससे पहले सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उनको एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 25 जून कोभी मुलायम को तबियत खराब होने के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।

दरअसल, मुलायम सिंह को बढ़ते शुगर लेवल की शिकायत थी। उनका अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। गौरतलब है कि लोकसभा में शपथ लेने के दौरान भी मुलायम सिंह व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी। वहीं वहीं जून में भी तब‍ियत ब‍िगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भी भर्ती किया गया था।

Related Articles

Back to top button