अन्तर्राष्ट्रीयअपराधफीचर्ड

आइएसआइएस में भर्ती होने पर इराक में तुर्की की 16 महिलाओं को फांसी, 1700 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

इराक में कोर्ट ने तुर्की की 16 महिलाओं को आतंकी संगठन आइएसआइएस ज्वाइन करने पर फांसी की सजा सुनाई। मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 1700 महिलाओं को आइएसआइएस की सहायता के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट के जज के अनुसार सजा का एलान तब किया गया जब ये साबित हो गया कि महिलाएं आतंकियों से जुड़ी हैं या फिर उन्होंने खुद आतंकियों से शादी और हमलों में मदद की बात कबूली। न्यायाधीष अब्दुल-सत्तार अल-बिर्कदार ने यह भी बताया कि अदालत के फैसलों पर अपील की जा सकती है।
इराक से आईएस के पैर उखड़ने के बाद अब तक करीब 1700 विदेशी महिलाएं सेना के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी हैं या गिरफ्तार की गईं। अभी हाल ही में अदालत ने तुर्की की एक महिला को मौत की सजा सुनाई थी। वहीं 10 और देशों की महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।
गौरतलब है कि आईएस ने 2014 में इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान आतंकियों ने हजारों महिलाओं और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया था। अपने 3 साल से ज्यादा के शासन में आईएस ने इराक को तबाह कर दिया था। लाखों लोग आतंकी हमलों से बचने के लिए अपने घरों को छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे।

Related Articles

Back to top button