जीवनशैली

आइब्रो के सही आकार से दोगुनी हो जाती है खूबसूरती, जानिए कैसी हों आपकी आइब्रो

eye-gumav-552e43cb1df8e_lआइब्रो का शेप सही होना बेहद जरूरी है। चेहरे की खूबसूरती इनकी सही शेप से ही उभरती है। तो जानिए किस तरह की आइब्रो फबेगी आपके चेहरे पर…

1-  ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रो अच्छी लगती हैं। जब भी आइब्रो बनवाएं हल्का सा उभार लेते हुए बनवाएं। इस तरह के चेहरे वाली सेलिब्रिटीज भी इसी तरह से आइब्रो बनवाती हैं। अपना आइब्रो इस तरह से बनवाएं कि उसका अंतिम हिस्सा नीचे की ओर मुडऩा चाहिए, कान के निचले हिस्से की तरफ

2- अगर आपका चेहरा गोल है तो ऊंची सी आइब्रो बनवाएं, जिसमें बीच से ज्यादा उभार हो। गोल चेहरे पर राउंड शेप आइब्रो कभी न बनवाएं। आपकी आइब्रो कर्व वाली होनी चाहिए। आपके आइब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर की ओर जाना चाहिए।

3- वर्गाकार चेहरे में जॉलाइन भी वर्गाकार होती है। ऐसी महिलाओं को आइब्रो ऊंची रखनी चाहिए और आइब्रो का एंगल शार्प रखने चाहिए।

4- अगर आपका स्क्वॉयर फेस है, तो आइब्रो चौड़ी रखें। हल्की सी गोल बनवाएं। पूरी तरह से कर्व करवाने से बचें। लंबा चेहरा है, तो आइब्रो कर्व नहीं करनी करवाएं। आइब्रो सीधी और सपाट होनी चाहिए। आइब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर तक जाना चाहिए।

5- अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो राउंड शेप में आईब्रो बनवाएं। आइब्रो में कर्व बेहद हल्का होना चाहिए। इससे चेहरे की खूबसूरती में इजाफा होता है। आपके आइब्रो का अंतिम हिस्सा कान के बीच के हिस्से की दिशा में जाना चाहिए।

6-  अगर आपका चेहरा डायमंड शेप का है, तो आपको अपना आइब्रो गोलाकार या फिर हल्के-से कर्व के आकार में बनवाना चाहिए।

7- अपने आइब्रो को ज्यादा नुकीला न बनवाएं। आइब्रो हमेशा आपकी आंखों से थोड़ी लंबी होनी चाहिए। अगर आपकी नाक बड़ी और चौड़ी है, तो दोनों आइब्रो के बीच की दूरी बहुत ज्यादा न रखें। दोनों आइब्रो के बीच की दूरी आपके दोनों आंखों के बीच की दूरी के बराबर होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button