उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। बता दें कि ये पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। सूचना मिलते ही एसएसपी पहुंच गए उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा फिरोजबाद जिले के थाना नसीरपुर इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शनिवार सुबह हुआ है। यहां हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार (यूपी 70 डीजे 2909) इस ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसे की तेज आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य किया। इसमें एक घायल महिला को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कार पर नंबर प्रयागराज का है। माना जा रहा है कि घायल और मृतकों का संबंध वहीं से है।

फिलहाल मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि कार सवार दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की शिनाख्त रविनेश पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय, रूबी पत्नी रविनेश, लक्ष्य पांडेय पुत्र रवीनेश, केशव पांडेय व नंदनी पांडेय पुत्री सतेंद्र पांडेय निवासी गुसोरा थाना मेजा प्रयागराज के रूप में हुई है। जबकि प्रियंका पांडेय पत्नी सतेंद्र घायल है। सतेंद्र पांडेय रविनेश का साढू है। ये लोग महिला रूबी को दिल्ली इलाज के लिए ले गए थे। सभी दिल्ली से लौटकर प्रयागराज जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी।

Related Articles

Back to top button