अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

आज अहमदाबाद पहुंचेगा पहला सौर विमान

solar vimaanअबुधाबी : सौर विमान ‘सोलर इंपल्स-2’ ने सोमवार को दुनिया की सैर के लिए अबुधाबी से उड़ान भरी। यह पांच महीने में कुल 35 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह पहली बार है जब बिना पारंपरिक ईंधन वाला विमान इतनी लंबी उड़ान पर निकला है। सफर शुरू होने के 10 घंटे बाद यह विमान ओमान स्थित मस्कट पहुंच जाएगा। इसके बाद मंगलवार को यह भारत की ओर रवाना होगा। यहां अहमदाबाद में दो दिन रुकने के बाद धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचेगा। भारत से यह चीन के शहर जाजिंग व नानजिंग के लिए उड़ान भरेगा। जुलाई के अंत तक सौर विमान वापस अबुधाबी पहुंच जाएगा। यह दुनिया का पहला ऐसा विमान है, जो बिना एक बूंद पारंपरिक ईंधन के इतनी लंबी उड़ान भरने में सक्षम है। इससे पहले भी यह विमान बनाने वाली कंपनी ने सोलर इंपल्स-1 विमान विकसित किया था। पर वह सिर्फ विमान का प्रारंभिक स्वरूप था, जिसकी क्षमताएं बेहद सीमित थीं।

Related Articles

Back to top button