अद्धयात्म

आज मंगलवार के दिन ग्रह – नक्षत्र इन 3 राशियों के फेवर में, बाकी संभलकर रहें आप

मेष –
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

वृषभ –
जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो।

मिथुन –
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है

कर्क –
नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नए अनुभव हो सकते हैं। आप कुछ नई चीजें समझ सकेंगे।अनजान लोगों से संभलकर बातचीत करें। किस्मत के भरोसे नहीं रहें। जिस काम को आप सरल समझ रहे थे वो आज शुरू किया तो कठिन और लगभग असंभव भी हो सकता है।आज तय होने वाले संबंध लंबे समय तक चल सकते हैं। लव लाइफ सुखद और प्रसन्नतादायक रहेगी।परिवार में किसी सदस्य की तबीयत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।अपने से निचले स्तर के लोगों का दिल न दुखाएं।

सिंह –
बिजनेस में दूर स्थान से संबंधित कारोबार या लंबे समय के निवेश से फायदा हो सकता है। पुराना अटका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं।आपको कोई अनजाना डर भी परेशान कर सकता है। कोई नई परेशानी भी सामने आ सकती है।सावधान रहना होगा। शादी के लिए कोई प्रपोजल देना हो तो सितारों की स्थिति आपके लिए अच्छी कही जा सकती है।आज आप भावुक ज्यादा और व्यावहारिक कम रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न करें।चोट भी लग सकती है।

कन्या –
तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला –

आज आपके कामकाज करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है। परिवार और संतान की जरूरतों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेंगे। आपके सामने कोई ऐसी समस्या आ सकती है जो कामों में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। अधिकारी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। आपके काम का बोझ भी बढ़ सकता है।सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई बीमारी है तो उसे बढ़ने न दें।

वृश्चिक-
आज आपके लिए दिन अच्छा है। अपने से जुड़े आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है।आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। बिजनेस में रिस्क न लें। सावधान रहें।नए आइडिया मिलेंगे। निवेश से फायदे के योग हैं।आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। आप पुराने रोगों के कारण परेशान भी हो सकते हैं|

धनु –
संतान पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा और संतान से सुख मिल सकता है।नजदीकी लोगों से आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं।जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। मेहनत में भी आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।पेट और गला खराब होने की संभावना है। मुख के रोग हो सकते हैं। संभलकर रहें|

मकर –
आप अपने शौक पूरे करने में व्यस्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके आज आप व्यावहारिक रहें। अपनी ही जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।काम को लेकर लापरवाही न करें वरना नुकसान हो सकता है।आपको प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक पहलू परेशान कर सकता है।नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा।ज्यादा मिर्च-मसालों से आपको नुकसान हो सकता है। परहेज करें। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

कुम्भ –
आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।अपनी सोच में सकारात्मकता रखें। टूट चुके संबंध जोड़ने की कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। कोई काम आपके सोचे हुए ढंग से न होता हो, तो उसे लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। गंभीर मामलों पर बातचीत होगी और संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।सेहत के मामले में लापरवाही न करें। आलस्य और थकान भी हो सकती है।

मीन –
पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज निपट सकता है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।नौकरी में जिम्मेदारी और काम दोनों बढ़ सकता है। बिना बात आपका मूड बिगड़ सकता है। हो सकता है आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएं।सौंदर्य की वस्तुओं पर खर्चा होने के योग बन रहे हैं।सेहत के मामले में सावधान रहें। आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button