अन्तर्राष्ट्रीय

आतंकियों का पीछा करते मिस्र के बलों ने 12 पर्यटकों को मार डाला

killingकाहिरा। मिस्र के सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी रेगिस्तान में आतंकियों का पीछा करते हुए गलती से पर्यटकों के एक काफिले को निशाना बनाकर 12 लोगों को मार डाला और 10 लोगों को घायल कर दिया। मारे गए पर्यटकों में मेक्सिको निवासी भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, पुलिस और सेना का एक संयुक्त बल कल पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके अल वहात में आतंकियों का पीछा कर रहा था। तब उन्होंने गलती से चार वाहनों को निशाने पर ले लिया, जो कि एक प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे। इन वाहनों में मेक्सिको के पर्यटक सवार थे। बयान में कहा गया, इस घटना के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मेक्सिको और मिस्र के 10 लोग घायल हो गए। यह क्षेत्र विदेशी पर्यटकों के प्रवेश के लिहाज से निषिद्ध है। बयान में कहा गया, इस बात की जांच के लिए एक दल का गठन किया गया है कि आखिर वहां हुआ क्या था और ये पर्यटक उस प्रतिबंधित क्षेत्र में क्यों मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button